सूरजगढ़ निशान(378वीं) स्थापना महाआरती की अनुसूची(2026):-
निशान स्थापना 18फ़रवरी, 2026, बुधवार(फाल्गुन सुदी प्रतिपदा)
प्रथमदिन महाआरती 18फ़रवरी, 2026, बुधवार
द्वितीय दिन महाआरती 19फ़रवरी, 2026, गुरुवार
तृतीयदिन महाआरती 20फ़रवरी, 2026, शुक्रवार
चतुर्थ दिन महाआरती 21फ़रवरी, 2026, शनिवार
श्री श्याम दरबार सूरजगढ़-'निशान संघ' खाटूधाम
हमारी पहचान-सूरजगढ़ निशान(378)
सूरजगढ़ निशान पदयात्रा (378) की अनुसूची(2026):-
378वीं निशान यात्रा प्रस्थान 22फ़रवरी2026, रविवार)*
22 फ़रवरी, 2026 रविवार: यात्रा प्रस्थान (सूरजगढ़ से सुल्ताना)
23 फ़रवरी, 2026 सोमवार: (सुल्ताना से नंदी से गुढ़ा गोरजी)
24 फ़रवरी, 2026 मंगलवार: (गुढ़ा गोरजी से वीर महावीर से घाटी से गुरारा)
25 फ़रवरी, 2026 बुधवार: फाल्गुन सुदी नवमी (गुरारा से मंढा से खाटूश्यामजी)
26 फ़रवरी, 2026 गुरुवार: फाल्गुन सुदी दशमी (निशान दर्शन मंढा रोड पर सूरजगढ़ धर्मशाला,खाटू)
27 फ़रवरी, 2026 शुक्रवार: फाल्गुन सुदी एकादशी (निशान दर्शन मंढा रोड पर सूरजगढ़ धर्मशाला,खाटू)
28फ़रवरी,2026 शनिवार: फाल्गुन सुदी द्वादशी (निशान अर्पण)
श्री श्याम दरबार सूरजगढ़-'निशान संघ' खाटूधाम
हमारी पहचान-सूरजगढ़ निशान(378)
फाल्गुन महोत्सव 378 वीं सूरजगढ़ निशान यात्रा कार्यक्रम –
दिनांक 18 फ़रवरी 2026 (फाल्गुन) को प्रातः 11:15 बजे
सूरजगढ़ निशान की स्थापना Shyam दरबार, सूरजगढ़ में की जाएगी।
इस अवसर पर प्रातःकाल से ही भक्तगण पधारना प्रारंभ कर देते हैं तथा किसान अपनी तैयारियों में जुट जाते हैं। श्याम भक्त अपने 13 फीट के बाँस लेकर मोर पंख से निशान बनाते हैं और प्रेमी भक्तजन भी इस दिन बड़ी संख्या में पधारते हैं। रात्रि 7:15 बजे 2nd Aarti
19 फ़रवरी
तृतीय आरती: प्रातः 11:15 बजे
चतुर्थ महाआरती: रात्रि 7:15 बजे
20 फ़रवरी
बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार
आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में
पंचम आरती: प्रातः 11:15 बजे
षष्ठ आरती: सायं 7:15 बजे
मंदिर में सभी भक्तों को विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा।
21 फ़रवरी
प्रातः 11:15 बजे: बाबा श्याम की आरती
सायं 7:15 बजे से 9:15 बजे तक:
बाबा श्याम की विशेष महाआरती,
जिसमें हजारों की संख्या में भक्त—विशेषकर खाटू पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु—पधारते हैं और बाबा से अपनी यात्रा की सफलता व मंगलकामना का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
सूरजगढ़ निशान यात्रा 2026
(फाल्गुन शुक्ल षष्ठी से एकादशी)
दिनांक : 22 फ़रवरी 2026 (रविवार)
समय : प्रातः 10:15 बजे प्रस्थान
यात्रा का शुभारंभ
फाल्गुन शुक्ल षष्ठी के पावन अवसर पर सूरजगढ़ निशान यात्रा का शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे किया जाएगा।
यात्रा में सबसे आगे हनुमान जी ध्वज रहेगा, उसके पीछे माताएँ-बहनें सिर पर सिगड़ी धारण करेंगी।
हजारों श्याम भक्तों की भक्ति का प्रतीक सफेद निशान (लगभग 15 फीट ऊँचा) रहेगा, जिसमें बाबा श्याम नीले घोड़े पर विराजमान होते हैं।
पूरे मार्ग में श्याम सेवक, पैदल yatri की सेवा करते हुए यात्रा को सफल बनाते हैं।
यात्रा क्रम विवरण
22 फ़रवरी 2026 (षष्ठी)
सूरजगढ़ से प्रस्थान
सायंकाल चिड़ावा पहुँचना
रात्रि विश्राम : सुलताना
23 फ़रवरी 2026 (सप्तमी)
प्रातः 5:15 बजे सुलताना से प्रस्थान
8:30 बजे – चनाना में सुबह का नाश्ता
12:00 बजे – भाटीवाड़ में दोपहर का भोजन एवं स्नान
3:00 बजे – भाटीवाड़ से केड़ की ओर प्रस्थान
मार्ग में काटली नदी, जहाँ बाबा श्याम भक्तों को आशीर्वाद देने पधारते हैं
यहाँ मोरछड़ी सेवा द्वारा पदयात्रियों को आशीर्वाद
विशेष सेवा :
श्री हजारी लाल इंदोरिया
श्री ओमप्रकाश इंदोरिया
रात्रि विश्राम : गुड़ा
24 फ़रवरी 2026 (अष्टमी)
प्रातः 5:15 बजे गुड़ा से प्रस्थान
10:00 बजे – वीर हनुमान जी के स्थान पर पहुँचना
यहाँ वीर हनुमान जी की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है
12:30 बजे – उदयपुरवाटी घाटी में भोजन एवं स्नान
3:15 बजे – घाटी से प्रस्थान
मार्ग में भक्तों द्वारा अनेक अरजियाँ लगाई जाती हैं
रात्रि 10:00 बजे तक – गुराड़ा पहुँचना
रात्रि विश्राम : Gurara
25 फ़रवरी 2026 (नवमी)
प्रातः 5:15 बजे Gurara से प्रस्थान
8:15 बजे – बामनवास में कढ़ी-कचौरी नाश्ता
बनी में बाबा के भाव भजन
गोविंदपुरा होते हुए रेलवे लाइन पार कर
1:15 बजे – मंडा पहुँचना
दोपहर का भोजन एवं स्नान
4:15 बजे – मंडा से प्रस्थान
7:00 बजे – खाटू के कोसिया टीबा पहुँचना
खाटू के भक्तों द्वारा निशान का भव्य स्वागत
सभी यात्री पंक्ति में निशान के दर्शन करते हैं
9:00 बजे – सूरजगढ़ धर्मशाला, खाटू पहुँचना
दशमी – एकादशी
सूरजगढ़ धर्मशाला में दशमी एवं एकादशी का अखंड कीर्तन
पूरे भारत से श्याम प्रेमी निशान दर्शन हेतु पधारते हैं
निशान
को 11:15 बजे
बाबा के Sikhar पर निशान चढ़ाया जाएगा
वापसी यात्रा
इसके पश्चात खाटू से पुनः सूरजगढ़ तक पैदल वापसी यात्रा की जाती है।
अब आप किसी भी दिन श्री श्याम दरबार सूरजगढ़ में दातार का श्रृंगार घर बैठे अपनी सुविधा अनुसार कभी भी करवा सकते है...इस श्रृंगार सेवा में आप 3100/-रु से सुरू कर के 11000/-रु तक श्रृंगार सेवा करवा सकते है।
श्रृंगार सेवा फॉर्म:-
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfpKzZwR8IdZeV5RuR8BaWIyEcu0BVZbkn-sLAiigcMvucQWQ/viewform
श्री श्याम दरबार सूरजगढ़ वार्षिक उत्सव(378वीं) : 29जनवरी,2026